तृप्ति मोदी अध्यक्षआकांखा नाहर सचिव बनी

( 13902 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Sep, 19 14:09

फेमफोर्स महिला क्लब का गठन

तृप्ति मोदी अध्यक्षआकांखा नाहर सचिव बनी

उदयपुर। सखी क्लब मितवा सोसायटी द्वारा फेमफोर्स महिला क्लब का गठन किया गया। जिसकी प्रथम अध्यक्ष के रूप में तृप्ति मोदी, सचिव आकांक्षा नाहर बनी। इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

सोसायटी की संरक्षक कविता मोदी ने बताया कि इस अवसर पर कोषाध्यक्ष के रूप में शीतल सोनी,सह अध्यक्ष सृष्टि लोढा,संपादक व सह सचिव दृष्टि छाबडा चुनी गयी। डा.ॅ सोनल कोठारी,प्रियंका कंडा,सुधा सोनी, मनाली नलवाया, आयुषी पोरवाल, पूजा अरोडा, उमा अग्रवाल,शिवानी मेहता,खुशी मोदी व प्रियंका चौधरी ने बोर्ड सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की।

उन्हने बताया कि सिर्फ समाज सेवा के उद्देश्य से क्लब का गठन किया गया। जिसमें अनाथ एवं छोटे बच्चों को उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं पर विचार विमर्श किया गया।

समाज सेवा की शुरूआत में क्लब ने नारी निकेतन में बच्चों के खिलौने व वस्त्र भेंट किये गये, साथ ही उनके पोषण की जिम्मेदारी का जिम्मा भी उठाया गया।क्लब में अतिरिक्त सलाहकार के रूप में कविता मोदी, सुनीता मोदी, रेखा असावा कार्यरत रहेंगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.