सांसद जोशी ने गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर क्षेत्र की प्राकृतिक आपदाओं से कराया अवगत      

( 9166 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Sep, 19 06:09

सांसद जोशी ने गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर क्षेत्र की प्राकृतिक आपदाओं से कराया अवगत      

चित्तौड़गढ़ | चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में अतिवृष्टि के व्यक्तिगत क्षति, फसल खराबे, मकान, व्यापारिक प्रतिष्ठान, पशुधन, पशुघर नष्ट होने की स्थिति से केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सांसद सी.पी.जोशी ने अवगत करवाया।
             सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि इस मानुसन में क्षेत्र में हुई अतिवर्षा के कारण फसल खराब हुई हैं।
        सांसद सी.पी.जोशी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की इस दौरान सांसद जोशी ने अवगत कराया कि इस वर्ष मानसून प्रारम्भ से ही अत्यधिक वर्षा वाला रहा है चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र एवं विशेषकर दक्षिणी राजस्थान में जून माह के मध्य में ही एक रात्री में 8 इंच बरसात हुई परिणाम स्वरूप क्षेत्र के कई छोटे जलाशय प्रथम बरसात में ही लबालब भर गयें। अत्यधिक बरसात आना भी बहुत बड़ी प्राकृतिक आपदा ही है, परिणाम स्वरूप क्षेत्र में सभी खेतो में फसले सड़ गलकर नष्ट हो गई हैं वर्तमान में भी खेतो में पानी भरा है। इसके साथ ही मेरे संसदीय क्षेत्र में बरसात के साथ साथ बिजली के प्रकोप के कारण भी कुछ लागो की असामयिक मृत्यु भी हो गई है।
            बरसात के मानसून में किसान को कम मेहनत तथा लागत लगाकर फसल प्राप्त करने का समय मिलता है। समय समय पर ठिक ठाक वर्षा हो जाये व फसल पक जाये तो परिणाम स्वरूप मुनाफा अच्छा हो जाता है। क्षेत्र में बहुत सी कृषि भूमि तो ऐसी है जिसमें साल में एक फसल बोई जाति है। एवं उसी के द्वारा किसान अपना जिविकोपार्जन करता है परन्तु इस बार अतिवर्षा के कारण किसानो को किसी भी प्रकार की आमदनी संभव नही है जो भी प्रयास एवं धन किसान ने इस फसल हेतु खर्च किये उसका परिणाम शुन्य होकर लागत खर्च घाटे के समान है। प्रशासन के आंकड़े भी मेरी बात की पुष्टी करेंगें की हजारो बीघा जमीन पर फसल नष्ट हो चुकि है सैंकडों की संख्या में मवेशी मर चुके है। इसके साथ ही किसानो द्वारा स्यवं के लिए बनाये गये निवास एवं पशुघर इस अतिवर्षा के कारण धराशय हो गये है विगत कई वर्षा में ऐसी अत्यधिक मुसलाधर एवं तेज बरसात नही हुई है। गतवर्षा के मानसुन में एक दिन में 4 से 5 इंची बरसात प्राय नही हुई है। परन्तु इस वर्ष कई बार 4 से 5 इंची बरसात हो चुकि है।
            अतिवर्षा एवं क्षेत्र के बहार के बांधो के ओवरफलो होने के कारण कई बार क्षेत्र के मार्ग बन्द हुए है। अतिवर्षा के परिणाम स्वरूप अभी मेरे संसदीय क्षेत्र के रावतभाटा के एक विद्यालय में 350 स्कुली विधार्थी 3 दिनो बाद घर पहूंचे। इसके साथ ही अतिवर्षा के कारण कई सड़क मार्ग स्थायी रूप से क्षतिग्रस्त हो गये कच्ची नहरे भी पूर्ण रूपेण टूट गयी कई दुधारू जानवर जो डेयरी पालन एवं दुग्घ उत्पादन द्वारा कृषक भाइयो के जीविकोपार्जन के प्रमुख स्त्रोत थे वह भी समाप्त हो गये। मेरे संसदीय क्षेत्र के प्रतापगढ़, रावतभाटा, बेंगू में अत्यधिक वर्षा हुई हैं।
              केन्द्र सरकार अब तक राजस्थान को राहत कार्यो हेतु राष्ट्रीय आपदा राहत कोष के तहत 2505 करोड़ रूपये का आवंटन किया जिसमें केन्द्र सरकार का राष्ट्रीय आपदा राहत कोष में 1165 करोड़ रूपये एवं स्टेट डिजास्टर रिलिफ फण्ड में जिसमें 75 प्रतिषत भाग केन्द्र सरकार का होता हैं के तहत 1173 करोड़ रूपये की राषि वर्ष 2019-20 के लिये जारी की है।
            सांसद जोशी ने आग्रह किया कि मेरे ससंदीय क्षेत्र में बहुत अधिक नुकसान अतिवर्षा के कारण हुआ हैं। इस अवसर पर मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता भी उपस्थित थे। सांसद जोशी ने डी.जी एन.डी.आर.एफ सत्यनारायण प्रधान एवं संयुक्त संचिव गृह मंत्रालय आपदा प्रबन्धन संजीव कुमार जिंदल, जल शक्ति मंत्रालय सचिव उपेन्द्र प्रसाद सिंह से भी भेंट कर उक्त विषय से अवगत कराया।
 

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.