राजनाथ सिंह ने बंगलूरू से लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी

( 7900 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Sep, 19 10:09

 राजनाथ सिंह ने बंगलूरू से लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज बंगलूरू से, स्वदेश में निर्मित लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि तेजस में उड़ान भरना एक अनूठा अनुभव था। रक्षामंत्री ने कहा कि इस बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान को उच्चकोटि की दक्षता हासिल है। उन्होंने कहा कि इससे भारत की वायु रक्षा क्षमता मजबूत होगी।
एकल इंजन तथा डेल्टा विंग से लैस तेजस का डिजाइन  एरोनॉटिकल विकास एजेंसी ने तैयार किया है। इसका निर्माण हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने भारतीय वायुसेना के लिये किया है। भारतीय नौसेना के लिए तेजस का अंतिम परीक्षण बैंगलूरू और गोवा में किया जा रहा है। हल्के लड़ाकू विमान तेजस को हाल में संचालन की अंतिम मंजूरी दी गई थी। 

श्री सिंह ने बताया कि दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों ने तेजस विमान खरीदने में रूचि दिखाई है। उन्‍होंने कहा कि भारत दुनिया को लड़ाकू विमान निर्यात करने की स्थिति में पहुंच गया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.