दिग्विजय सिंह नामक पोस्टर मंदिरों के बाहर लगे

( 8684 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Sep, 19 10:09

दिग्विजय सिंह नामक पोस्टर मंदिरों के बाहर लगे

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के विवादित बयान के बाद भोपाल के मंदिरों में उनके खिलाफ पोस्टर लग गए है। दरअसल दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश सरकार के संत समागम सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान कहा था कि भगवा वस्त्र पहनने वाले मंदिर में बलात्कार कर रहे हैं। जिसके विरोध में राजधानी के कई मंदिरों के बाहर पोस्टर लगाकर दिग्विजय सिंह को अंदर प्रवेश न देने की अपील की गई है। इन पोस्टरों में लिखा है कि हिन्दू समाज की यही पुकार हिन्दू विरोधी दिग्विजय सिंह के लिए मंदिरों के दरवाजे बंद हों बंद हों- निवेदक हिन्दू समाज। दिग्विजय सिंह के खिलाफ यह पोस्टर रात के अंधेरे में लगाए गए है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.