म्हरो राजस्थान ! समृद्ध राजस्थान अभियान के तहत आयोजित हुए विभिन कार्यक्रम

( 17561 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Sep, 19 06:09

म्हरो राजस्थान ! समृद्ध राजस्थान अभियान के तहत आयोजित हुए विभिन कार्यक्रम

बाड़मेर |  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं राजयोग एजुकेशन एंड रिचर्स फाउंडेशन के सयुंक्त तत्वाधान में संपूर्ण प्रदेश में आयोजित होने वाले   म्हरो राजस्थान ! समृद्ध राजस्थान !! अभियान के तहत बाड़मेर शहर के अंतरी देवी उ मा विद्यालय , रा उ मा वि गांधी चौक , डूंगर विद्यापीठ ,  केयर्न एन्टरप्राइजेज सेंटर , एम वी सी स्कूल , नर्सिंग ट्रेंनिंग सेंटर , महेश महिला बी एड  कॉलेज , सरस्वती विद्या मंदिर , महाराजा सी सै स्कूल , रामुबाई स्कूल , रा उ मा वि स्टेशन रोड सहित विभिन स्थानों पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण , संपूर्ण स्वास्थ्य एवं व्यसन मुक्ति , जल संवर्धन , ऊर्जा संवर्धन , किसान सशक्तिकरण , ह्रदयरोग निवारण आदि विषयों पर सेमीनार आयोजित किये गये।

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ब्रह्माकुमारी संसथान के इस अभियान के तहत गोपाल गौशाला में कार्यक्रम संयोजक भानु भाई , कार्यक्रम प्रमुख रूपा बहिन ,बाड़मेर सेवा केंद्र प्रमुख बबिता बहिन ,समाज सेवी रणवीर सिंह भादू , शंकरलाल पड़ाइया , हिमताराम  जांगिड़, ओ पी चंडक, बी डी मालू, रामकुमार जोशी, खरताराम चौधरी इंद्रप्रकाश पुरोहित, पुरुषोत्तम खत्री , सुरेश शारदा, हरीश जांगिड़ सहित कई भाई बहिनो ने पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.