लोग विश्‍वसनीय समाचारों के लिए दूरदर्शन को देखते हैं-जावड़ेकर

( 6863 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Sep, 19 07:09

लोग विश्‍वसनीय समाचारों के लिए दूरदर्शन को देखते हैं-जावड़ेकर

सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि देश में बहुत से समाचार चैनल हैं, लेकिन लोग विश्‍वसनीय समाचारों के लिए दूरदर्शन को देखते हैं। उन्‍होंने कहा कि दूरदर्शन सनसनीखेज नहीं, बल्कि सही समाचार देता है। 

आज नई दिल्‍ली में दूरदर्शन के 60वें स्‍थापना दिवस पर उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि बीबीसी और सीएनएन जैसे अंतर्राष्‍ट्रीय न्‍यूज चैनलों की तरह ही दूरदर्शन भी पूरी दुनिया में देखा जाने लगेगा। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में भारत एक महाशक्ति बन रहा है। उन्‍होंने कहा कि दूरदर्शन लोगों के जीवन का हिस्‍सा बन गया है और डीडी कार्यक्रम सभी भाषाओं में उपलब्‍ध हैं। इस अवसर पर उन्‍होंने विशेष डाक टिकट भी जारी किया। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.