देशभक्त मुसलमान भाजपा को देंगे वोट-ईश्वरप्पा

( 11664 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Sep, 19 07:09

देशभक्त मुसलमान भाजपा को देंगे वोट-ईश्वरप्पा

बेंगलुरु। कर्नाटक के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री के एस ईश्वरप्पा ने रविवार को कहा कि देशभक्त मुसलमान भाजपा को वोट देंगे जबकि पाकिस्तान समर्थक ऐसा करने से हिचकिचाएंगे। ईश्वरप्पा ने लोकसभा चुनाव से पहले कहा था कि भाजपा की तरफ से मुसलमानों को टिकट नहीं दिया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने घोषणा की कि उनकी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में गौकशी पर प्रतिबंध लगाएगी। ईश्वरप्पा ने कहा,  अखंड भारत हर किसी की तमन्ना है। ऐसा इसलिये नहीं हो पा रहा है क्योंकि उन्हें (राजनीतिक नेताओं का एक वर्ग को) डर है कि उन्हें मुसलमानों का वोट नहीं मिल पाएगा। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा,  भाजपा के सत्ता में आने से पहले मैं कांग्रेस के कुछ विधायकों से मिला जो भाजपा में शामिल होना चाहते थे, लेकिन उनका दावा था कि उनके पास उनकी विधानसभाओं में 50 हजार से ज्यादा मुस्लिम वोट हैं और अगर वे उन्हें खो देंगे तो उन्हें हार का सामना करना पड़ सकता है, जो कि  हिजड़ों  के व्यवहार की तरह था। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.