दूरबीन से बच्चेदानी और अंडेदानी की गांठ के ऑपरेशन पर लाइव कार्यशाला

( 39770 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Sep, 19 05:09

दूरबीन से बच्चेदानी और अंडेदानी की गांठ के ऑपरेशन पर लाइव कार्यशाला

उदयपुर। जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल में शनिवार को दूरबीन से बच्चेदानी व अंडेदानी की गांठ के ऑपरेशन पर लाइव कार्यशाला हुई। इसमें वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पा गोयल ने शहर के १२ स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञों को प्रेक्टिकल व थियोरिटिकल प्रशिक्षण दिया।

जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पा गोयल ने महिलाओं की बच्चेदानी व अंडेदानी में होने वाली गांठ के प्रकार, इलाज के तरीकों पर शनिवार को लाइव कार्यशाला की। ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा ने बताया कि कार्यशाला जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल के ऑपरेशन थिएटर में हुई। इसमें बच्चेदानी की गांठ के दो और अंडेदानी की गांठ के एक ऑपरेशन किए गए। कार्यशाला में शहर के १२ स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ शामिल हुए। इसमें एक छोटे से चीरे से दूरबीन गांठ वाले स्थान तक पहुंचाकर बडी से बडी गांठ पूरी तरह हटाने का लाइव प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. शिल्पा गोयल ने बताया कि दूरबीन से ऑपरेशन के फायदे बताते हुए बताया कि इसमें मरीज को रक्तस्त्राव कम होता है और एक छोटे से चीरे से गांठ निकालने के कारण बडा निशान भी नहीं रहता है। उन्होंने बताया कि मरीज को अधिकतम एक दिन भर्ती रखकर डिस्चार्ज भी कर दिया जाता है। इस तरह के ऑपरेशन मरीज और सर्जन दोनों के लिए सुविधाजनक होते हैं। कार्यशाला में डॉ. कोयल इनानी, डॉ. कृतिका, डॉ. अर्चना, डॉ. हरदीप, डॉ. पूजा, डॉ. भव्या आदि स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ मौजूद रहे। कार्यशाला में मौजूद स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञों का डायरेक्टर डॉ. सुरभि पोरवाल ने स्वागत करते हुए जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल में उपलब्ध सुविधाएं और दूरबीन से हो रहे ऑपरेशन की जानकारी दी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.