मेक इन इंडिया को ध्यान में रखकर सामुद्रिक  उत्पादों को बना रहे हैं-- पूर्व एडमिरल विनीत

( 9215 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Sep, 19 03:09

डॉ . प्रभात कुमार सिंघल,कोटा

मेक इन इंडिया को ध्यान में रखकर सामुद्रिक   उत्पादों को बना रहे हैं-- पूर्व एडमिरल विनीत

                  श्री करणी नगर विकास समिति के आश्रय भवन में आयोजित गोष्ठी में पूर्व एडमिरल श्री विनीत बख्शी ने बताया कि भारत की नौसेना आज विश्व की बहुत बड़ी सेना है। हम कहां थे और कहां पहुंच गए अनुमान लगाना कठिन है। हमारी समुद्री शक्ति असीमित है, हम अपने स्वामिमय से रहने को संतुष्ट हैं। 

                  उन्होंने कहा कि हम मेक इन इंडिया को Iध्यान में रखकर सामुद्रिक उत्पादों को भी बना रहे हैं। नौसेना का शुभारंभ चंद्रगुप्त के समय हुआ था। सम्राट अशोक ने उसे बढ़ाया। हमारी समुद्री सीमा बहुत फैली हुई है। पाकिस्तान की सीमा से आरंभ बर्मा (म्यानमार) तक विस्तृत है। 

                 नौसेना का लक्ष्य अपने देश की सुरक्षा करना है। आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक स्थिति बनी रहे, यह नौसेना का कार्य है। देश में शांति बनी रहे शत्रुओं से हम सुरक्षित रहें। जब तक मजबूत सुरक्षा कवच नहीं होगा, राष्ट्रीय सुरक्षा असंभव होती है। यही सेना का सुदृढ़ीकरण अपेक्षित है। भले ही आज उत्तर में शांति है, नित प्रति शत्रु आघात कर रहा है। ऐसी दशा में तीनों प्रकार की सेनाओं को चैकन्ना रहना है हम पूरी तरह से तैयार हैं।

               उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, चीन तथा अन्य सीमांत देशों से हम घिरे हुए हैं। संघर्ष भी हो रहा है, आतंकवाद भी फैल रहा है। ऐसी दशा में सुद्ढ सुरक्षा व्यवस्था के लिए सेनाओं की भूमिका बहुत बढ़ जाती है। युद्ध के नियमों का पालन भी आवश्यक है। 

                 आपने विभिन्न युद्धों के बारे में सेनाओं की भूमिका भी बखान की है। हम कितने तैयार थे, नेतृत्व किस प्रकार का था, किस प्रकार हमने विजय प्राप्त की इसका भी आपने विवरण दिया। नौसेना की समुद्र के अंदर, समुद्र के ऊपर और आकाश में अपनी भूमिका निभानी होती है। युद्ध के समय हमला करने की क्षमता, हमारी पनडुब्बी और जहाज में विद्यमान है। अति आधुनिक शस्त्रास्त्र हमारे पास हैं। हम भारतीय समुद्र को सुरक्षित रखे हुए हैं। हमारी क्षमता है, उत्साह है और कर्तव्य परायणता है। श्री सी. एम. सक्सेना ने अध्यक्षता की और अंत में प्रोफेसर हरिमोहन शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.