महात्मा गांधी की प्रतिमा खंडित किए जाने की निंदा की प्रियंका ने

( 6337 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Sep, 19 07:09

महात्मा गांधी की प्रतिमा खंडित किए जाने की निंदा की प्रियंका ने

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने की निंदा करते हुए शनिवार को कहा कि महापुरुषों की मूर्तियों पर हमले करके कोई उनकी महानता को जरा भी कमतर नहीं कर सकता। उन्होंने ट्वीट किया, कुछ दिन पहले उप्र में बाबासाहेब आम्बेडकर की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा। अब जालौन में महात्मा गांधी की मूर्ति को तोड़ा गया। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.