उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू 28 को उदयपुर होकर माउण्ट आबू जाएंगे

( 2881 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Sep, 19 04:09

उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू 28 को उदयपुर होकर माउण्ट आबू जाएंगे

उदयपुर / भारत के उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू 28 सितम्बर को उदयपुर आकर माउंट आबू जाएंगे।
जिला कलक्टर श्रीमती आनंदी ने बताया कि उपराष्ट्रपति श्री नायडू 28 को दिल्ली से भारतीय वायु सेना के विशेष वायुयान से प्रस्थान कर 8.35 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। श्री नायडू यहां कुछ देर रूककर 8.45 बजे भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से माउण्ट आबू के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। वे वहां से पुनः उदयपुर आएंगे तथा 12.15 बजे भारतीय वायु सेना के विशेष वायुयान से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.