जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री अर्जुनसिंह बामनिया बांसवाडा के दौरे पर

( 15793 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Sep, 19 04:09

जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री अर्जुनसिंह बामनिया बांसवाडा के दौरे पर

बांसवाडा । प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार),उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग राज्यमंत्री  अर्जुनसिंह बामनिया शनिवार से बांसवाडा के दौरंे पर रहेंगे। जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने बताया कि जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री अर्जुनसिंह बामनिया अपने दौरे के दौरान 14 सितम्बर शनिवार को बांसवाडा जिले के कुशलगढ में दोपहर साढे बारह बजे, महेशपुरा  में दोपहर ढाई बजे,बरवाला राजिया में तीन बजे तथा खेडा वडलीपाडा साढे चार बजे स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा व जनसुनवाई करेंगे तथा सांय सवा छः बजे बांसवाडा सर्किट हाउस में जैन समाज के स्थानीय कार्यक्रम तथा सांय 7 बजे घाटोल में जैन समाज के कार्यक्रम में भाग लेगे एवं रात्री विश्राम मलवासा अपने निवास पर करेंगे। राज्य मंत्री 15 सितम्बर रविवार को ग्राम मलवासा में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.