दिल्ली में भी रहा लालबाग के राजा का क्रेज

( 29698 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Sep, 19 14:09

दिल्ली में भी रहा लालबाग के राजा का क्रेज


नई दिल्ली, मुम्बई के लालबाग के राजा की चर्चा तो देश विदेश में अक्सर सुनी जाती है,लेकिन पिछले कुछ वर्षों से मुम्बई के लालबाग के राजा दिल्ली में भी पधार भक्तों को रसाबोर कर रहे है।
दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो स्टेशन के पास विशेष रूप से बनाये गए गणपति महोत्सव ग्राउंड में लालबाग के राजा का जबरदस्त क्रेज देखा गया।
यहाँ दस दिवसीय लाल बाग का राजा गणपति महोत्सव की भारी धूम रही। लालबाग का राजा ट्रस्ट,दिल्ली के सानिध्य में आयोजित यह महोत्सव भव्य शोभा यात्रा के साथ संपन्न हुआ।
ट्रस्ट के वाइस प्रेसिडेंट सत्य भूषण जैन ने बताया कि  पिछले कुछ वर्षों से दिल्ली में मनाये जा रहे इस महोत्सव की विशेषता यह रहती है कि मुम्बई के कलाकार हर वर्ष दिल्ली आकर गणेश जी की हूबहू वही प्रतिमा बनाते है,जैसा लालबाग का राजा मुम्बई में बनाई जाती है। यहाँ तक कि मूर्ति बनाने के लिए मिट्टी का उपयोग भी मुम्बई की तरह ही किया जाता है।
उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान ग्राउंड परिसर पर भागवत रत्न आचार्य मृदुल कृष्ण  द्वारा श्रीमद भागवत सप्ताह कथा का आयोजन मुख्य आकर्षण रहा। 
महोत्सव में कई केन्द्रीय मंत्री, राज्यों के मंत्रीगण, अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही अनेकों सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भव्य गणेश प्रतिमा के दर्शन व पूजा अर्चना की।
पूरे दस दिनों तक समारोह स्थल पर देश के जाने माने भजन गायकों, बॉलीवुड स्टार्स के साथ सुप्रसिद्ध कलाकारों ने मनभावन सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ से आगन्तुक श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया।
ट्रस्ट के चेयरमैन राकेश बिंदल,संरक्षक विजेंद्र गुप्ता,प्रधान नरेश गोयल एवं अन्य पधारिकरियों ने आगन्तुक अतिथियों का दुप्पटा ओढा व प्रसाद से स्वागत किया।
आयोजन समन्वयक राजेश वर्मा ने बताया कि  श्रद्धालुओं के लिए बैठने की सम्पूर्ण व्यवस्था वातानुकूलित एसी पांडाल में के गई थी एवं हर दर्शनार्थियों के लिए भोजन प्रसाद की विशेष व्यवस्था को बहुत सराहा गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.