भारतीय खिलाड़ी रोनाल्‍डो लेतोनजाम ने चौथा स्‍वर्ण पदक जीता

( 6600 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Sep, 19 08:09

भारतीय खिलाड़ी रोनाल्‍डो लेतोनजाम ने चौथा स्‍वर्ण पदक जीता

भारत ट्रैक एशिया कप के छठे संस्करण में 10 स्वर्ण, 8 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 25 पदक जीतकर शीर्ष स्थान पर रहा। नई दिल्‍ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम के साइक्लिंग वेलोड्रोम में भारत ने प्रतियोगिता के आखिरी दिन आज दो स्वर्ण और एक कांस्य सहित तीन पदक जीते। उज़्बेकिस्तान चार स्वर्ण और तीन रजत सहित कुल सात पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहा, जबकि मलेशिया चार स्वर्ण और एक रजत सहित पांच पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा। भारत के रोनाल्डो लेतोनजाम ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए अपना चौथा स्वर्ण पदक जीता।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.