जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में 7 पहलवानों ने बाजी मारी

( 3731 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Sep, 19 04:09

जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में 7 पहलवानों ने बाजी मारी

उदयपुर  / जिला स्तरीय कुश्ती  प्रतियोगिता में श्रीबजरंग व्यायामशाला गंगु कुण्ड  के 07 पहलवानों ने बाजी मार राज्य स्तर में अपनी जगह बनाई। संस्थापक उस्ताद अम्बालाल चैधरी ने सभी पहलवानों को उपरणा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। व्यायामशाला संचालक यशवंत चैधरी ने बताया कि 35 किलो भार वर्ग में सिद्धार्थ शर्मा, 40 किलो भार वर्ग में नंदू पाराशर, 44 किलो वर्ग भार में इशांत चैधरी, 57 किलो वर्ग भार में गोवर्धन सिंह , 60 किलो वर्ग भार में देवेन्द्र सिंह, 74 किलो वर्ग भार में देवराज रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 44 किलो वर्ग भार में विशाल भुज, 55 किलो वर्ग भार में कुशाल सिंह राणावत, 80 किलो वर्ग भार में लांेकेन्द्र सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर आगामी दिनो मे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना  भाग्य अजमायेगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.