विस्तारा की उदयपुर-मुम्बई उड़ान 4 से, दिल्ली उड़ान 29 अक्टूबर से

( 15471 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Sep, 19 07:09

विस्तारा की उदयपुर-मुम्बई उड़ान 4 से, दिल्ली उड़ान 29 अक्टूबर से

उदयपुर। भारत की पहली फुल सर्विस एयरलाइन विस्तारा ने शीतकालीन सत्र के लिए अपने नेटवर्क में उदयपुर और जोधपुर को जोडऩे की घोषणा की है। एयरलाइन अगले महीने से दो नये गन्तव्यों के लिए उड़ान शुरू करेगी। राजस्थान में इसके प्रवेश के साथ विस्तारा के कुल गन्तव्यों की संख्या 29 हो जाएगी। विस्तारा 4 अक्टूबर 2019 सें मुम्बई और उदयपुर के बीच दैनिक सीधी उड़ान संचालित करेगी और 29 अक्टूबर से दिल्ली और उदयपुर, दिल्ली और जोधपुर एवं मुम्बई और जोधपुर के बीच सीधी उड़ान के साथ अपने नेटवर्क का विस्तार करेगी। नई उड़ान के लिए इंट्रोडक्ट्री, सभी कर सहित इकोनोमी श्रेणी का एक तरफा किराया दिल्ली-जोधपुर के लिए 4099 रूपये, दिल्ली-उदयपुुर के लिए 4399 रूपये, मुम्बई-उदयपुर के लिए 4599 रूपये और मुम्बई-जोघपुर के लिए 6499 रूपये से शुरू होगा।
विस्तार के चीफ स्ट्रेट्जी ऑफिसर विनोद कन्नन के अनुसार विस्तार द्वारा भारत के बाहर कदम रखने के साथ ही साथ हम अपने घरेलु नेटवर्क का विस्तार करने के लिए भी कटिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि उड़ान संख्या यूके 613 शुक्रवार 4 अक्टूबर से दोपहर 12.15 बजे मुम्बई से रवाना होकर 13.55 पर उदयपुर पहुंचेगी। वहीं उड़ान संख्या 614 दोपहर 14.30 बजे उदयपुर से रवाना होकर 16.00 बजे मुम्बई पहुंचेगी।
उड़ान संख्या यूके 627 मंगलवार 29 अक्टूबर से 13.00 दिल्ली से प्रस्थान कर 14.45 उदयपुर पहुंचेगी। वहीं उड़ान संख्या यूके 628 दोपहर बाद 15.20 बजे उदयपुर से रवाना होकर 16.45 पर दिल्ली पहुंचेगी।
उड़ान संख्या यूके 681 मंगलवार 29 अक्टूबर से 13.25 बजे दिल्ली से रवाना होकर 14.55 बजे जोधपुर पहुंचेगी। साथ ही उड़ान संख्या यूके 682 मंगलवार 15.30 बजे जोधपुर से रवाना होकर 16.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
उड़ान संख्या यूके 655 मंगलवार 29 अक्टूबर से 14.50 बजे मुम्बई से रवाना होकर 16.10 पर जोधपुर पहुंचेगी और उड़ान संख्या यूके 656 दोपहर बाद 16.45 बजे जोधपुर से रवाना होकर 18.10 बजे मुम्बई पहुंचेगी।
जोधपुर और उदयपुर के लिए उड़ानों के लिए बुकङ्क्षग विस्तारा की वेबसाइट  www.airvistara.com  विस्तारा के आइओकएस और एंड्रोइड मोबाइल एप सहित सभी चेनल पर खोली जा रही है और इसकी बुकिंग ऑन लाइन ट्रेवल एजेंसियों ट्रेंवल एजेन्ट के जरिये भी करवाई जा सकेगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.