लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बिजोलिया पहुॅचकर मुनि श्री सुधासागर का लिया आर्शीवाद

( 11409 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Sep, 19 06:09

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बिजोलिया पहुॅचकर मुनि श्री सुधासागर का लिया आर्शीवाद

कोटा  माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को बिजौलिया में दस लक्षण पर्व के अवसर पर चल रहे 28वें श्रावक संस्कार शिविर में पहुॅचकर निर्यापक श्रवण मुनि पुंगव श्री 108 मुनि सुधासागर जी महाराज  के दर्शन कर आर्शीवाद लिया। लोकसभा अध्यक्ष ने मुनि श्री को श्रीफल भेंट कर आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से लोकसभा अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। 
   आर्शीवाद लेने पहुॅचे लोकसभा अध्यक्ष ने जैन मुनि से विभिन्न धार्मिक,सामाजिक विषयों पर चर्चा की। इससे पूर्व श्रावक संस्कार शिविर में श्रावकों को संबोधित करते हुऐ लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि दशलक्षण पर्व आत्मशुद्वि का पर्व है ऐसे मे श्रावकों के द्वारा गुरूवर की शरण मे पयूर्षण पर्व में साधना करने वाले श्रावक गुरू के विचार एवं भगवान महावीर के संदेशों के माध्यम से लोगों का जीवन पविर्तन करेगें।भगवान महावीर के विचार तब भी प्रांसगिक थे ओर आज भी प्रासंगिक है। संत महात्माओं के सानिध्य एवं आर्शीवाद व्यक्ति-समाज को प्रेरणा देता है। मानवता की दिशा में मनुष्य को अंधेरे से उजाले की ओर ले जाने का मार्ग गुरूजनों के मार्गदर्शन से ही होता है। 
लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि संतो के द्वारा किए जाने वाले आयोजनों का लाभ सिर्फ जैन समाज को नही अपितु सम्पूर्ण समाज को मिलता है। इस अवसर पर भीलावाड के सांसद सुभाष बहेडिया, पूर्व विधायक हीरालाल नागर, दिगम्बर जैन समाज के राकेश जैन, जगदीश जिंदल सहित बडी संख्या में लोग उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.