ऑन लाइन शिक्षा का प्रचलन बढ़ने लगा है-मनोज

( 6759 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Sep, 19 06:09

डॉ. प्रभात कुमार सिंघल

ऑन लाइन शिक्षा का प्रचलन बढ़ने लगा है-मनोज

श्री करणी नगर विकास समिति के आश्रय भवन में आयोजित गोष्ठी में शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक आयाम विषय पर बोलते हुए श्री मनोज चौहान ने बताया कि आधुनिक समय में प्राचीन शिक्षा पद्धति से भिन्न तरीके अपनाए जा रहे हैं। ऑनलाइन शिक्षा भी दी जा रही है। यूट्यूब.कॉम  से किसी भी प्रकार की सूचना या शिक्षा ग्रहण की जा सकती है। जो चैनल पर वीडियो के माध्यम से ज्ञान बांटता है। यह सबसे बढ़िया और आसान तरीका है।

           उन्होंने कहा वाईफाई चैनल पर 30,000 तीस हजार तक बच्चे एक साथ पढ़ ओर समझ सकते हैं। पढ़ाने वाला अपने घर पर और सीखने वाला अपने घर में अपने लैपटॉप और मोबाइल के द्वारा पढ़ना संभव हो रहा है।      BY JU`S Company आजकल बच्चों में जिज्ञासा जागृत करके सिखाती है। पहाड़े तक भी कहानियों के माध्यम से सिखा रहे हैं। आज के बच्चों के लिए पढ़ने के लिए वीडियो आदि बहुत अच्छे तरीके हैं। प्रोफेसर हरिमोहन शर्मा ने सभी श्रोताओं कोे धन्यवाद ज्ञापित किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.