संभाग स्तरीय प्री आर.डी.सी. सेलेक्शन कैंप सम्पन्न

( 8346 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Sep, 19 08:09

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में संभाग स्तरीय प्री आर.डी.सी. सेलेक्शन कैंप सम्पन्न।

संभाग स्तरीय प्री आर.डी.सी. सेलेक्शन कैंप सम्पन्न

 26 जनवरी 2020 को दिल्ली में होने जा रहे गणत्रंत दिवस परेड में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का संभाग स्तर पर चयन राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा में संपन्न किया गया। आर टी यू के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ए.के. शर्मा ने बताया कि सलेक्शन कैंप में कोटा संभाग से विभिन्न जिलों के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 300 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय प्रो.आर.ए. गुप्ता ने की। उन्होंने अपने उद्धबोधन में कहा की एन.एस.एस.टीम वर्क के साथ-साथ सामाजिक कल्याण के माध्यम से राष्ट्रीय निर्माण के लिए स्वयंसेवकों को प्रेरित करती है।प्रो अनिल के माथुर, डीन फैकल्टी अफेयर्स, प्रो.बी.पी. सुनेजा एवं प्रो.ए. के. द्विवेदी ने शिविर में आए सभी स्वयंसेवकों को संबोधित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशालय जयपुर के श्री कोमल सिंह चैधरी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के मुख्य उद्देश्य ‘‘मैं नहीं, आप” के बारे में विस्तृत रूप से बताया और राष्ट्रीय सेवा योजना की राष्ट्रीय स्तर पर चलायी जा रही गतिविधियों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय युवा पुरुस्कार प्राप्त डॉ. अनुज विलियम्स ने युवाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रेरित किया। प्री आर.डी.सी.सलेक्शन कैम्प लिये सभी स्वयंसेवकों का चार मापदंडों (परेड, सांस्कृतिक कला, शारीरिक स्वास्थ्य एवं साझात्कार) के आधार पर चयन किया गया। कार्यक्रम का समापन अगले दिन पौधारोपण के साथ किया गया।

Attachments area


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.