बटुको ने सेवन किया आयुर्वेदिक काढा

( 4885 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Sep, 19 08:09

बटुको ने सेवन किया आयुर्वेदिक काढा

निम्बाहेडा। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ एवं शोध संस्थान द्वारा संचालित निःशुल्क आवासीय वेद विद्यालय के बटुको को इन दिनों अत्यधिक वर्षा से फैल रही मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए शनिवार को आयुर्वेदिक काढे का सेवन कराया गया। वैद्य गोविंद सहाय शर्मा द्वारा अपने सहयोगियों के साथ तैयार किये गये रोग निरोधक एवं रोग बचाव के आयुर्वेदिक काढे का बटुको के साथ जावदा, धीनवा के ग्रामीणों तथा कल्याण लोक में सेवारत् आचार्यो, उनके परिवारों, गौसेवको को भी सेवन कराकर निरोगी होने की कामना की गई।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.