हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया सचिन पायलट का जन्मदिन

( 13125 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Sep, 19 06:09

हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया सचिन पायलट का जन्मदिन

 उपमुख्यमंत्री एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट का जन्मदिन शनिवार को पंचवटी स्थित शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।

कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी का इज़हार करते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पायलट के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें कुशल एवं जनता के दु:ख-दर्द दूर करने वाला संवेदनशील राजनेता बताया तथा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए किये गये उनके अनवरत प्रयासों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट जिन्दाबाद के नारे लगाए।

कार्यक्रम में त्रिलोक पूर्बिया, पंकज कुमार शर्मा, गणेश राजोरा, सत्यनारायण देवपुरा, रियाज हुसैन, अरुण टांक, गणेश डागलिया, फिरोज अहमद शेख, मोहनलाल शर्मा, राधाकिशन मेहरा, मोहम्मद अयूब, दीपक सुखाडिय़ा, डॉ. दीपांकर चक्रवर्ती, धर्मेन्द्र राजोरा, शाहिद हुसैन, देवकिशन रामानुज, शंकर चंदेल, डॉ. दीपक व्यास आदि ने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर मनीष शर्मा, महेश श्रीमाली, गजेन्द्र बारहठ, सुभाष नागला, विनोद जैन, मुकेश बडग़ुर्जर, रशीद अहमद, विरेन्द्र चौधरी, उमेश नागदा, सुरेश कुमार शर्मा, जमाल खान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.