सामजिक संस्था 'सहयोग ब्रॉडगेज प्रवासी ट्रस्ट'द्वारा गणेश विसर्जन के अवसर पर मुफ्त महाप्रसाद वितरण १२ को

( 11616 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Sep, 19 04:09

सामजिक संस्था 'सहयोग ब्रॉडगेज प्रवासी ट्रस्ट'द्वारा गणेश विसर्जन के अवसर पर मुफ्त महाप्रसाद वितरण १२ को

मुम्बई। सामजिक संस्था 'सहयोग ब्रॉडगेज प्रवासी ट्रस्ट' के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो.कलामुद्दीन मंसूरी द्वारा गणेश विसर्जन (गणेश अनंत चतुर्दशी) के अवसर पर श्री जगतगुरु सूर्याचार्य कृष्णदेवनंद गिरी महाराज जी सूर्य पीठ द्वारका (गुजरात) के सानिध्य से गणेश भक्तों के लिए मुफ्त महाप्रसाद वितरण के साथ 'भजन-संध्या' और स्वागत समारंभ कार्यक्रम का आयोजन गुरूवार 12 सितम्बर 2019 को शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक मार्वे रोड,ओर्लम चर्च,सेंट जोसफ स्कूल के बाजू में,मालाड (वेस्ट),मुम्बई-64 में किया गया है।जिसमें फिल्म एक्टर गिरीश शर्मा, सतेंद्र सिंह, मनोज द्विवेदी, प्रिया कपूर, जावेद खुशहाल,अनिल जायस्वाल व गायक कलाकार राधा मौर्या, रिशु सिंह, गोस्वामी दीपेंद्र भारती, दिल्लू सिंह दीवाना,राजेश कुशवाहा,रविन्द्र यादव,राकेश यादव, अजय सलेमपुरी इत्यादि जैसे गायक-कलाकार लोगो को अपने मधुर स्वर द्वारा मंत्रमुग्ध करेंगे।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.