राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा प्रथम चयन परीक्षा 2019-2020

( 26990 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Sep, 19 06:09

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा प्रथम चयन परीक्षा 2019-2020

शैक्षिक सत्र 2019-20 के लिए राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रथम चयन परीक्षा तथा राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा के आवेदन प्रारम्भ हो चुके है जिसकी आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। 

यह जानकारी करियर काउंसलर विकास छाजेड़ ने दी है। उन्होंने बताया कि दोनों परीक्षा 3 नवम्बर को होगी | राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रथम चयन परीक्षा हेतु अभ्यर्थी को कक्षा दस में अध्ययनरत होना चाहिए। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा हेतु अभ्यर्थी कक्षा आठ में अध्ययनरत होना चाहिए। कक्षा सात में उस वर्ष की परीक्षा में सामान्य जाति के अभ्यर्थी 55 व अनुसूचित जाति जनजाति के अभ्यर्थी हेतु 50 अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हो। 

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रथम चयन परीक्षा पेपर 1 सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक होगा एवं पेपर 2 दोपहर 1.30 बजे से 3.30 बजे तक होगा यह परीक्षा राज्य के सभी मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी |

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रथम चयन परीक्षा पैटर्न –

पेपर 1 में मेन्टल एबिलिटी के 100 प्रश्न 100 अंको के होंगे, पेपर 2 में स्कॉलैस्टिक एप्टीट्यूट टेस्ट होगा जिसमे विज्ञानं के 40 प्रश्न, गणित के 20 तथा सामाजिक विज्ञानं के 40 प्रश्न कुल 100 अंको के होंगे | इस तरह 200 अंको का पेपर होगा जिसमे अर्हता अंक 40 प्रतिशत एवं आरक्षितवर्ग (SC,ST,PH) के लिए 32 प्रतिशत होते है |    

छाजेड़ ने बताया की एक सोर्स के अनुसार प्रतिवर्ष लगभग 12 से 14 लाख विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होते है और द्वितीय स्तर के लिए लगभग 5 हज़ार चयनित होते है एवं छात्रवृति के लिए मात्र लगभग 1 हज़ार विद्यार्थी का चयन होता है |  

प्रथम स्तर में चयनित विद्यार्थियों के लिए द्वितीय स्तर की परीक्षा 10 मई 2020 को होगी |
परीक्षा की अधिक एवं विस्तृति जानकारी विद्यार्थी अपने विद्यालय से प्राप्त कर सकते है |


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.