जिं़क नगर में गणेशोत्सव कार्यक्रम

( 6475 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Sep, 19 11:09

जिं़क नगर में गणेशोत्सव कार्यक्रम

महाराष्ट्र मंडल चित्तोडगढ़ की ओर से आयोजित दस दिवसीय श्री गणेशोत्सव का प्रारंभ जिंक नगर स्थित इंपीरीयल क्लब के प्रांगण मे हुआ। श्री गणेश स्थापना सोमवारको हिन्दुस्तान जिंक के पदाधिकारी श्रीमान विनोद वाघ द्वारा सपरिवार की गयी जिसमें सांसद सी पी जोशी, चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के लोकेशन हेड पंकज कुमारशर्मा एवं यूनियन के महामंत्री घनश्यामसिंह राणावत मौजूद थे। रात्रि मे पंकज शर्मा एवं श्रीमती शर्मा द्वारा श्रीगणेशजी की महाआरती संपन्न हुई जिसमे जिंक परिवार केलोग बड़ी तादाद मे उपस्थित थे। इस अवसर पर माँ साई स्कूल के विद्यार्थीयो द्वारा श्रीगणेश स्तुति अथर्व शीर्ष पाठ की प्रस्तुति दी गयी। मंगलवार को रात्रि मेंश्रीबालाजी मेवाड़ मित्र मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें सभी श्रृद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.