नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

( 4993 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Aug, 19 04:08

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

रेल प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के तुगलकाबाद-पलवल खंड पर बल्लभगढ़ स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है |  नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किये जाने के कारण  इस खंड पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा |

उपरोक्त कार्य के कारण अजमेर मंडल से सम्बंधित रेल यातायात निम्नप्रकार से प्रभावित रहेगा –

रद्द गाड़ियाँ –

  1. गाड़ी संख्या 12963 निजामुद्दीन - उदयपुर एक्सप्रेस  दिनांक 06.09.19 तथा 07.09.19 को प्रारंभिक स्टेशन निजामुद्दीन से रद्द रहेगी |
  2. गाड़ी संख्या 12964 उदयपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस  दिनांक 05.09.19 तथा 06.09.19 को प्रारंभिक स्टेशन उदयपुर से रद्द रहेगी |

अस्थाई तौर पर बल्लभगढ़ स्टेशन पर नहीं रुकने वाली सेवाएँ

  1. दिनांक 01.09.19 से 07.09.19 तक प्रारंभिक स्टेशन उदयपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12964 उदयपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस  बल्लभगढ़ स्टेशन पर नहीं रुकेगी |

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.