सिटी पैलेस में दो दिवसीय गाइड ओरिएंटेशन प्रोग्राम का समापन

( 5294 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Aug, 19 06:08

सिटी पैलेस में दो दिवसीय गाइड ओरिएंटेशन प्रोग्राम का समापन

उदयपुर  ।  महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर द्वारा आयोजित गाइड्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम फेज-२ के दूसरे दिन राष्ट्रीय कौशल विकास योजना के तहत ’इतिहास’ संस्था द्वारा उपस्थित गाइड्स को विभिन्न विषयों पर विस्तार से समझाया तथा ट्रेनर्स द्वारा गाइड्स को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

गाइड्स ओरिएंटेशन के दूसरे दिन राष्ट्रीय कौशल विकास योजना के तहत ’इतिहास’ संस्था द्वारा उपस्थित गाइड्स को सॉफ्ट स्कील, डिजिटल डवलपमेंट जैसे विभिन्न विषयों के साथ तथ्यात्मक ऐतिहासिक जानकारियों पर विस्तार से चर्चा हुई व प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। इसके पश्चात् सिटी पेलेस म्यूजियम का भ्रमण करते हुए ’इतिहास‘ के ट्रेनरों ने गाइड्स के साथ म्यूजियम के विभिन्न स्थलों पर विस्तार से सवाल-जवाब किये।

दोपहर के बाद ’इतिहास‘ संस्था द्वारा चले दो दिवसीय गाइड कौशल विकास हेतु प्रदान की गई जानकारियों का मूल्यांकन किया गया। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम, नई दिल्ली  द्वारा गाइड्स हेतु परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की ओर से रिटर्न टेस्ट व वायवा लिया गया।

अन्त में महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासक भूपेन्द्र सिंह आउवा ने ’राष्ट्रीय कौशल विकास निगम‘ एवं ’इतिहास‘ संस्था नई दिल्ली के उपस्थित सदस्यों एवं संस्थानों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.