जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम २४ को

( 3763 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Aug, 19 11:08

जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम २४ को

बाडमेर। स्थानीय रामस्नेही रामद्वारा में जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से शनिवार को मनाया जायेगा।

रामस्नेही भक्त मधु सर्राफ ने बताया कि रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा पीठ के रामद्वारा के प्रांगण में चल रहे चातुर्मास सत्संग में युवा रामस्नेही संत रामशरण महाराज केलवा के प्रवचन भक्तमाल के वाचन के दौरान शनिवार को दोपहर ३ बजे से कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई जायेगी। कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में नन्हे कृष्ण की सजीव झांकी का चित्रण किया जायेगा। रामद्वारा के प्रांगण को गुब्बारों से सजाया जायेगा कृष्ण जन्म की सजीव झांकी दर्शायी जायेगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.