झील में नोका विहार करते बारिश की कामना के लिए किया सुंदरकांड

( 6216 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Aug, 19 09:08

झील में नोका विहार करते बारिश की कामना के लिए किया सुंदरकांड

उदयपुर। भले ही प्रदेश में मानसुन की मेहरबानी रही हो लेकिन झीलो की नगरी के नाम से विख्यात उदयपुर की प्रसिद्ध फतहसागर झील आज भी खाली है। ऐसे में इन्द्रदेव से एक बार फिर बरसने और फतहसागर झील को ओवरफ्लो करने के लिये झील में ही सुंदरकांड का पाठ किया गया।  नीम फाउंडेशन द्वारा झील में नौका विहार करते हुए करीब 2 घंटे में श्री राम उपासक भजन मंडली के चेतन जेठी, प्रिंस गंधर्व, बंसीलाल कुमावत,प्रवीण शर्मा, वार्ड 8 पार्षद आभा आमेटा सहित कई भक्तो ने सुंदरकांड पाठ किया गया। इस मौके पर शहर के कई प्रबुद्ध नागरिक और प्रयास संस्थान के अक्षम बच्चे भी मौजुद रहे। सुंदरकांड पाठ के दौरान नाव पुरी झील में चक्कर लगाती रही तो वहीं सुंदरकांड के बाद भगवान राम ओर गंगा की आरती भी झील के बीच में ही की गई , और अच्छी बारिश की कामना की गई।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.