अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में देश ही नहीं दुनिया का सिरमौर बनने की क्षमता रखता :अशोक गहलोत

( 4861 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Aug, 19 06:08

अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में देश ही नहीं दुनिया का सिरमौर बनने की क्षमता रखता :अशोक गहलोत

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में देश ही नहीं दुनिया का सिरमौर बनने की क्षमता रखता है और राज्य सरकार अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है। गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 75वें जयंती समारोह के तहत यहां अक्षय ऊर्जा दौड़ को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर गहलोत ने कहा ‘‘अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान देश ही नहीं बल्कि दुनिया का सिरमौर बनने की क्षमता रखता है। सौर ऊर्जा उत्पादन की जो संभावनाएं यहां मौजूद हैं वह और कहीं नहीं हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.