सागवाडि़या में 75 नौनिहालों को गणवेश का वितरण 

( 6362 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Aug, 19 05:08

सागवाडि़या में 75 नौनिहालों को गणवेश का वितरण 

बांसवाड़ा/  जिले के विद्यालयों में विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री मुहैया करवाने में जुटे बाल ग्राम समूह द्वारा सोमवार को बांसवाड़ा पंचायत समिति के सागवाडि़या स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 75 विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश का वितरण किया गया।  
गणवेश वितरण समारोह में समूह की शर्ली जॉय ने वर्षा ऋतु में खान-पान में ध्यान रखने एवं मौसमी बीमारियों से बचने की जानकारी दी। अवनित कौर ने अपने संबोधन में बालिकाओं के लिए शिक्षा का महत्वपूर्ण बताया। वहीं प्रेरणा उपाध्याय ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। 
कार्यक्रम में समूह की शर्ली जॉय, अवनित कौर, प्रेरणा उपाध्याय, सविता गांधी सहित विद्यालय स्टाफ ने विद्यार्थियों को अपने हाथों से गणवेश का वितरण करते हुए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। अंत में संस्था प्रधान दीपक जोशी ने निःशुल्क गणवेश वितरण के लिए समूह के प्रतिनिधियों का आभार जताया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.