चित्तौड़गढ़ जिले में वर्षा  का दौर थमा 

( 7228 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Aug, 19 05:08

चित्तौड़गढ़ जिले में वर्षा  का दौर थमा 

चित्तौड़गढ़ /  चित्तौड़गढ़ जिले में बारिश का दौर थम गया है। जल संसाधन के रेन गेज स्टेशन पर  मामूली बारिश दर्ज की गई।  जल संसाधन विभागीय नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार  सोमवार  प्रातः 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटो में सील्ट लैब  चित्तौड़गढ में 10  मिमी, गंभीरी बांध पर 20  मिमी,  बस्सी बांध पर 8 मिमी तथा  ओरइ बांध पर 4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

       जिले में  जल संसाधन विभाग के 44  छोटे व बड़े बांधों में से  5  बांध  गंभीरी, ओराई, बस्सी,  डोराई व घोसुण्डा  बांध  पूरे भर चुके हैं।  वागन बांध  में  1.40 मी0 , बड़गांव में 1.77 मी0 , भोपाल सागर 2.90 मी0, रूपारेल बांध में 6.17 मी0, मुरलीया बांध में 3.35 मी0, बनाकिया में 2.19 मी, डिन्डोली में 2.01 मी0, कपासन में 1.22 मी0, सोनियाना में 1.52 मी0, सांवरिया सरोवर में 0.50 मी0, उचकिया  व बोरदा में 1.98  मी0, सालेरा में 2.44 मी0, पिण्ड बांध में 1.50 मी0 पानी आया है।

       जिले में 750 मिमी  वार्षिक औसत वर्षा के मुकाबले अब तक 766.82 मिमी वर्षा हो चुकी है जो कि 102.24  प्रतिशत है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.