न्यायिक अधिकारिगण द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व सब सेन्टर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

( 11673 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Aug, 19 04:08

न्यायिक अधिकारिगण द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व सब सेन्टर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

प्रतापगढ /   राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रतापगढ न्यायक्षेत्र में स्थित बसाड उप स्वास्थ्य केन्द्र व अवलेश्वर प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) लक्ष्मीकांत वैष्णव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतापगढ लक्ष्मण राम विश्नोई द्वारा किया गया।

    उप स्वास्थ्य केन्द्र बसाड के निरीक्षण में भवन पर ताला लगा पाया। भवन के बाहर बोर्ड पर लिखे ए०एन०एम० के मोबाईल नम्बर पर सम्फ करने पर मोबाईल बन्द पाया। इसी दिवस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अवलेश्वर का निरीक्षण करने पर डॉ. मोहित बाधवा उपस्थित पाये। जिन्होनें बताया कि केन्द्र पर डॉ. ललित पाटीदार भी नियुक्त हैं, किन्तु उनके पास अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों का चार्ज भी होने से वे आज प्रातः से उपस्थित नहीं हुए हैं। लेबर रूम की व्यवस्था सही नहीं पाई गई। सक्शन मशीन के बारे में जानकारी नहीं मिली। रेडियट मशीन उपलब्ध है। निरीक्षण में दोनों तरह की ओ०पी०डी० में आज कुल मिलाकर १२ रोगियों का अंकन पाया गया। डॉ. बाधवा ने सफाईकर्मी एवं अन्य स्टॉफ का अभाव बताया। दौराने निरीक्षण एक महिला रोगी उपस्थित हुई। जिसके समुचित उपचार हेतु डॉ. बाधवा को उचित निर्देश प्रदान किये। केन्द्र पर अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाईं।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.