सी. पी. एस. में स्थापना दिवस आयोजित

( 12303 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Aug, 19 03:08

सी. पी. एस. में स्थापना दिवस आयोजित

न्यू भूपालपुरा स्थित सेन्ट्रल पब्लिक सी. सै. विद्यालय में स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशिका श्रीमती अलका शर्मा तथा संस्थान के ही भूतपूर्व छात्रा स्वप्निल कच्छारा, नम्रता शर्मा थ। छात्राांे ने अपने विद्यालयी जीवन के अनुभव बताते हुए कहा कि व्यक्तित्व के निखार में सी. पी. एस. का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम में विद्यालय के संबधं में महत्वपूर्ण जानकारियाँ देते हुए भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारण किए गए। संस्थान में आंरभ से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वॉक्स पॉपुलाई प्रतियोगिता के प्रतिभागियों व विजेताओं को भी इस अवसर पर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती अलका शर्मा के उद्बोधन ने छात्राों को उत्साह से भर दिया। विद्यालय की संस्थापिका एंव निदेशिका श्रीमती अलका शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी संस्थान की विकास यात्राा में कई लोगों का सहयोग होता है जो चुनौतियों का सामना करने का हौसला देता है।  कार्यक्रम का संचालन -श्रीमती रुचि पाहुजा एवं कक्षा १०  की छात्रा समावल रियाज खान वद्वारा किया गया।

 

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.