ऊपर पहुंचा यमुना का जलस्तर

( 6429 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Aug, 19 09:08

ऊपर पहुंचा यमुना का जलस्तर

नयी दिल्ली। यमुना नदी का जलस्तर सोमवार को खतरे के निशान को पार कर गया जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्थिति का आकलन करने और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए संबंधित विभागों की एक बैठक बुलाई है। एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को यमुना 204.7 मीटर पर बह रही थी और रविवार शाम छह बजे हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 8.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद इसका जलस्तर 207 मीटर तक बढ़ने की संभावना है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्थिति से निपटने के लिए प्रबंधों की समीक्षा करने और स्थिति का आकलन करने के लिए सोमवार दोपहर सभी संबंधित विभागों की एक बैठक बुलाई है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.