कई नेता जेटली की सेहत की जानकारी लेने पहुंचे AIIMS

( 6950 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Aug, 19 09:08

कई नेता जेटली की सेहत की जानकारी लेने पहुंचे AIIMS

नयी दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी सहित सहित कई अन्य नेता पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए सोमवार को एम्स पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने भी एम्स पहुंचकर जेटली की सेहत की जानकारी ली। 66 वर्षीय जेटली को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने और बेचैनी महसूस होने के बाद नौ अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, एम्स ने उनके स्वास्थ्य के बारे में 10 अगस्त से कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.