विराट बने सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर

( 8651 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Aug, 19 09:08

विराट बने सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर

नई दिल्ली  । भारतीय कप्तान विराट कोहली मैदान के अंदर और बाहर दोनों ही जगह नए-नए कीर्तिमान बना रहे हैं। अब वह सोशल मीडिया पर सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले क्रि केटर बन गए हैं। विश्व के नंबर एक बल्लेबाज विराट के ट्वीटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर तीन-तीन करोड़ से अधिक फॉलोवर हो गए हैं और इसी के साथ वह सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले क्रि केटर बन गए हैं।विराट से पीछे क्रि केट लीजेंड सचिन तेंदुलकर हैं जिनके ट्वीटर पर करीब तीन करोड़ एक लाख फॉलोवर हैं जबकि फेसबुक पर दो करोड़ 80 लाख और इंस्टाग्राम पर उनके एक करोड़ 65 लाख फॉलोवर हैं। भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर इन दोनों खिलाड़ियों के मुकाबले ज्यादा सक्रिय नहीं है लेकिन फिर भी वह इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। धोनी के इंस्टाग्राम में एक करोड़ 54 लाख फॉलोवर हैं जबकि ट्वीटर पर यह आकंड़ा 77 लाख है और फेसबुक पर धोनी के दो करोड़ पांच लाख फॉलोवर हैं। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.