300 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण हिमा व अनस ने

( 4003 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Aug, 19 09:08

300 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण हिमा व अनस ने

नई दिल्ली । भारत के शीर्ष फर्राटा धावकों हिमा दास और मोहम्मद अनस ने चेक गणराज्य में एथलेटिकी मिटिनेक रीटर स्पर्धा में क्रमश: पुरु ष और महिला 300 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते। दो जुलाई से यूरोपीय स्पर्धाओं में यह हिमा का छठा स्वर्ण पदक है। हिमा ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद ट्वीट किया, ‘‘चेक गणराज्य में आज एथलेटिकी मिटिनेक रीटर 2019 में 300 मीटर स्पर्धा में शीर्ष पर रही।’दूसरी तरफ अनस ने पुरु ष 300 मीटर दौड़ 32.41 सेकेंड के समय के साथ जीती। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘चेक गणराज्य में एथलेटिकी मिटिनेक रीटर 2019 में पुरु ष 300 मीटर का स्वर्ण पदक 32.41 सेकेंड के समय के साथ जीतने की खुशी है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.