पौधारोपण कार्यक्रम के साथ हुआ संस्कृत सप्ताह का समापन

( 18901 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Aug, 19 07:08

पौधा प्रकृति की आत्मा -हस्तीमल

पौधारोपण कार्यक्रम के साथ हुआ संस्कृत सप्ताह का समापन

आज संस्कृत भारती द्वारा  मनाए जा रहे संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत अंतिम दिन 18 अगस्त 2019 रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम मध्यान्ह 12:30 बजे जैन मंदिर के पास शीतला माता बाल उद्यान, वार्ड 29 के अंतर्गत सेक्टर 4  में 11 पौधे रोपकर पौधरोपण कार्यक्रम के साथ सप्ताह का समापन किया गया, जिसमे अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य हस्तीमल जी जैन व अखिल भारतीय बौद्धिक टोली सदस्य श्रीकांत जी, विद्या विहार स्कूल व वात्सल्य अकादमी की निदेशक अनुराधा सनाढ्य तथा संस्कृत शिक्षा के अभय सिंह, पर्यावरणविद एम जी वार्ष्णेय उपस्थित रहे।

 संयोजक मंगल जैन ने बताया कि  संस्कृत भारती के संस्कृत सप्ताह में पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत 11 पौधे रोपे गए जिसमें नीम एवं अर्जुन वृक्ष प्रमुखता से  लगाए गए साथ ही उनके संरक्षण हेतु नगर निगम के सौजन्य से ट्री गार्ड  लगाकर उनके नित्य परिसिंचन की भी उत्तम व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम संयोजक हिमांशु भट्ट ने कहा कि ट्री गार्ड पर 

" संस्कृत भारती उदयपुरम् के साथ वृक्ष का नाम संस्कृत में लिखकर* एक उत्तम संदेश प्रेषित किया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा।

अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य हस्तीमल ने बताया कि  एक संरक्षित पौधा प्रकृति संरक्षण की आत्मा के साथ मानव जीवन के संरक्षण के लिए अत्यंत आवश्यक है।

      इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्कृत भारती के  महानगर पत्राचार प्रमुख मंगल जैन, महानगर संपर्क प्रमुख हिमांशु भट्ट, विभाग संयोजक दुष्यंत नागदा, प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ यज्ञ आमेटा, महानगर संयोजक नरेंद्र शर्मा, जिला संयोजक संजय शांडिल्य ,अभय सिंह महानगर प्रचार प्रमुख  रेखा सिसोदिया, महानगर शिक्षण प्रमुख दुर्गा कुमावत, लोकेश पांचाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.