वृद्धाश्रम में दी वरिष्ठ नागरिकों को अपार खुशी

( 3620 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Aug, 19 06:08

वृद्धाश्रम में दी वरिष्ठ नागरिकों को अपार खुशी

उदयपुर। राउंड टेबल इंडिया और लेडीज सर्कल इंडिया ने तारा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में जाकर वरिष्ठ नागरिकों के साथ एक दिन बिता कर उन्हें अपने परिवार का अहसास कराया।

राउंड टेबल इंडिया के अनंजय जैन एवं लेडिज सर्किल इंडिया की नेहा कोठारी ने बताया कि इस उम्र में वरिष्ठ नागरिकों को अपनों से बिछुडने का दुख होता है लेकिन वहंा जा कर उनके साथ खाना खा कर उन्हें एक पारिवारीक माहौल देने का प्रयास किया। इस अवसर पर कुछ वरिष्ठ नागरिकों के जन्म दिन के मौके पर केक काटकर उन्हें बीते दिनों की याद दिलायी। यह देखकर वे बहुत खुश थे कि अब युवा पीढी आगे आकर इस तरह के समाजोपयोगी कार्य कर रही हैं। युवा पीढी के साथ समय बिता कर हमें गर्व की अनुभूति हुई।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.