माहेश्वरी पंचायत शहर द्वारा सत्तुडी तीज सहित फैशन शो का आयोजन

( 10757 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Aug, 19 11:08

माहेश्वरी पंचायत शहर द्वारा सत्तुडी तीज सहित फैशन शो का आयोजन

उदयपुर। श्री माहेश्वरी पंचायत शहर द्वारा तीज पर्व पर सिंजारा का भव्य महोत्सव किया गया। कार्यक्रम के तहत सत्तू सज्जावट, अंताक्षरी और माहेश्वरी सावन क्वीन फैशन शो जैसे कई कार्यक्रम हुए। फैशन शो में रैंप वॉक पर वरिष्ठ महिलाएं भी उतरी जिन्होंने माहौल को यादगार बनाया। सभी महिलाओं ने सामूहिक मेहंदी लगाई और आखिर में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। 

तीज महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के तहत सावन क्लीन फैशन शो के तीन वर्गों में पहले 20 से 40 वर्ष के वर्ग में पुनीता मंडोवर प्रथम और पूजा माहेश्वरी देती रहीं। 40 से 60 वर्ष ग्रुप में नीलम पेरीवाल प्रथम और नीमा देवपुरा द्वितीय रही और 60 वर्ष के ग्रुप में कुसुम माहेश्वरी प्रथम और कृष्णा माहेश्वरी द्वितीय रही। सत्तू सजा प्रतियोगिता में निधि बाहेती प्रथम और भावना माहेश्वरी देती रही। इसी तरह अंताक्षरी में चटाका ग्रुप प्रथम और झमकुड़ी ग्रुप द्वितीय रहा। कार्यक्रम के दौरान शहर पंचायत अध्यक्ष जानकीलाल मूंदड़ा, सुरेश लड्ढा, रतन प्रकाश गदिया, दिनेश अजमेरा, कमलेश गदिया, राजेश काबरा व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की रूपरेखा महिला संगठन की अध्यक्ष किरण अजमेरा व सचिव चित्र लड्ढा ने तैयार की। इसके साथ ही इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में वर्षा लावटी, पूजा गदिया, शालीन जागेटिया, नीता देवपुरा, आशा झंवर, संगीता बाहेती, रिंकू अजमेरा, नीलम पेरीवाल, अलका अजमेरा, रेखा सोडाणी की खासी भागीदारी रही। मुख्य निर्णायक आशा मैत्री थी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.