राष्ट्र गान वंदन के साथ ध्वजारोहण

( 8492 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Aug, 19 14:08

राष्ट्र गान वंदन के साथ ध्वजारोहण

उदयपुर 1स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास द्वारा गुरुवार को पंचवटी स्थित उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्र गान वंदन के साथ ध्वजारोहण किया गया। 

इस अवसर पर डॉ. व्यास ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखित इस ऐतिहासिक दिन की सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन हमें उन महापुरुषों की याद दिलाता है जिन्होंने अथाह संघर्ष कर इस देश को आजादी दिलाई। हर देशवासी उन महापुरुषों के त्याग, समर्पण एवं बलिदान के लिए हमेशा याद रखेगा। उन्होंने रक्षाबंधन पर्व की भी सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

इस अवसर पर डॉ. मधुसूदन शर्मा, त्रिलोक पूर्बिया, पंकज कुमार शर्मा, अरूण टांक, अजय ङ्क्षसह, डॉ. दीपांकर चक्रवर्ती, के. के. शर्मा, प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख, गणेश राजोरा, उदयनन्द पुरोहित सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.