विद्या सिन्हा ने दुनिया से कहा अलविदा

( 8924 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Aug, 19 11:08

विद्या सिन्हा ने दुनिया से कहा अलविदा

नयी दिल्ली। अभिनेत्री विद्या सिन्हा का गुरुवार को 72 साल की उम्र में निधन हो गया। विद्या सिन्हा मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती थीं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनको दिल और फेफड़ों से संबंधित समस्या थी। विद्या सिन्हा (15 नवंबर 1947 - 15 अगस्त 2019) एक भारतीय अभिनेत्री थीं, जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है, जिन्हें रजनीगंधा (1974), छोटी सी बेट (1975) और पति पत्नि और वो (1978) के लिए जाना जाता है। उन्होंने 18 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू की और जल्द ही मिस बॉम्बे का ताज अपने नाम कर लिया।  विद्या सिन्हा कई लोकप्रिय ब्रांडों के लिए मॉडलिंग की और बसु चटर्जी ने उनकी काबलियत को खोज लिया था। उनकी पहली फिल्म किरण काका (1974) में किरण कुमार के साथ थी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.