तेज गिरावट अमेरिकी शेयर बाजार में

( 4276 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Aug, 19 08:08

तेज गिरावट अमेरिकी शेयर बाजार में

लंदन । नियंतण्र अर्थव्यवस्था में मंदी के आसार के बीच अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को इस साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसका असर दुनिया के अन्य प्रमुख शेयर बाजारों पर दिखा। नियंतण्र अर्थव्यवस्था के मंदी में फंसने की आंशका के बीच निवेशक शेयरों की ओर से मुंह फेर कर बांड, येन और सोने की तरफ झुक रहे हैं। इससे अमेरिकी डालर भी नीचे आ गया। सीएमसी मार्केट्स (यूके) के विश्लेषक डेविड मैडेन ने कहा, ‘‘अनेक निराशजनक खबरों के चलते नियंतण्र शेयर बाजार में भारी उथल पुथल दिख रही है। धन सरकारी बांडों में लग रहा है।’ अमेरिका में 10 वर्षीय ट्रेजरी बांड का वित्तीय प्रतिफल दो साल के ट्रेजरी बांड से नीचे चला गया है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.