तेल की आपूर्ति सऊदी अरामको सौदे से बढ़ेगी

( 5729 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Aug, 19 08:08

तेल की आपूर्ति सऊदी अरामको सौदे से बढ़ेगी

नई दिल्ली  । रिलायंस इंडस्ट्रीज की हिस्सेदारी खरीदने के सऊदी अरामको आयल कंपनी के सौदे से सऊदी अरब को भारत के सबसे बड़े तेल आपूर्तिकर्ता का दर्जा फिर हासिल करने में मदद मिल सकती है।सऊदी कंपनी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के तेल शोधन और पेट्रोरसायन कारोबार की 20 फीसद हिस्सेदारी खरीदने का करार किया है। भारत में पहले सऊदी अरब से ही सबसे ज्यादा कच्चा तेल आता था। हालांकि पिछले दो वित्त वर्ष में इराक पहले नंबर पर पहुंच गया है। सऊदी अरामको ने भारत में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी पेट्रो कंपनी रिलायंस में 20 फीसद हिस्सेदारी 15 अरब डालर में लेने का करार किया है। वह रिलायंस के साथ प्रति दिन पांच लाख बैरल यानी वार्षिक 25 लाख टन कच्चे तेल की बिक्री का करार करेगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.