भाजपा सांसद रूपा गांगुली के बेटे ने क्लब की दीवार में मारी टक्कर

( 13281 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Aug, 19 07:08

भाजपा सांसद रूपा गांगुली के बेटे ने क्लब की दीवार में मारी टक्कर

कोलकाता। भाजपा सांसद रूपा गांगुली के पुत्र ने बृहस्पतिवार को दक्षिण कोलकाता के एक क्लब की दीवार में अपनी कार से टक्कर मार दी। वह कथित रूप से नशेकीहालत में वाहन चला रहे थे। इस दौरान कई लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आकाश मुखोपाध्याय गोल्फ गार्डन क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को अपनी कार मोड़ रहे थे तभी कार क्लब की दीवार से जा टकराई। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि इस दौरान कई लोग बाल-बाल बचे क्योंकि कार की गति बहुत तेज थी। कार का एक हिस्सा टूट गया और चालक उसमें फंस गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.