हम वैश्विक खतरों का सामना करने में होंगे सक्षम: राजनाथ सिंह

( 8842 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Aug, 19 06:08

हम वैश्विक खतरों का सामना करने में होंगे सक्षम: राजनाथ सिंह

जयपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि भारत, रूस, चीन और मध्य एशिया के अन्य देशों के बीच सहयोग आने वाले दिनों में और मजबूत होगा और वे आपसी सहयोग से वैश्विक खतरों का सामना करने में सक्षम होंगे। सिंह जैसलमेर में पांचवीं अंतरराष्ट्रीय आर्मी स्काउट मास्टर्स प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रतियोगिता में भारत के साथ साथ रूस, चीन, आर्मेनिया, बेलारूस, कजाखस्तान, सूडान और उज्बेकिस्तान की टीमों ने भाग लिया। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में हमारा और आपका साथ और अधिक बढ़ेगा। हम आपसी सहयोग बढ़ाकर एक साथ विश्व की कठिन चुनौतियों तथा खतरों का सामना करने में सक्षम बनेंगे और साथ ही भविष्य में हमें आपसी संबंध बढाने के और भी मौके मिलेंगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.