श्रीलंका पर लगाया ब्रेक एजाज पटेल के पंजे ने

( 8404 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Aug, 19 06:08

श्रीलंका पर लगाया ब्रेक एजाज पटेल के पंजे ने

गॉल  । बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल गॉल में पांच विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज बने जिससे कीवी टीम मेजबान श्रीलंका को पहले टेस्ट क्रि केट मैच के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को यहां सात विकेट पर 227 रन ही बनाने दिए। न्यूजीलैंड के पहली पारी के 249 रन के जवाब में श्रीलंका का स्कोर एक समय दो विकेट पर 143 न था तथा एंजेलो मैयूज (50) और कुसाल मेंडिस (53) ने बड़े स्कोर की नींव रख दी थी। मेंडिस की एकाग्रता भंग हुई और वह चाय के विश्राम से पहले आउट हो गए।इसके बाद न्यूजीलैंड की पारी का पतन शुरू हो गया और उसने 18 रन के अंदर पांच विकेट गंवा दिए। श्रीलंका का स्कोर जल्द ही सात विकेट पर 161 रन हो गया। इसके बाद निरोशन डिकवेला (नाबाद 39) और सुरंगा लकमल (नाबाद 28) ने बखूबी जिम्मेदारी संभाली जिससे श्रीलंका अब न्यूजीलैंड से केवल 22 रन पीछे रह गया है। मुंबई में जन्में पटेल ने दूसरी बार पांच विकेट लिए। वह अब तक 76 रन देकर पांच विकेट ले चुके हैं। विकेट से स्पिनरों को मदद मिल रही है। मेंडिस ने अपना दसवां अर्धशतक पूरा करने के बाद चाय के विश्राम से ठीक पहले पटेल की गेंद पर पहली स्लिप में रॉस टेलर को कैच दिया। चाय के विश्राम के बाद कुसाल परेरा (एक) ओर धनंजय डिसिल्वा (पांच) नहीं टिक पाए। मैयूज भी अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद पटेल के पांचवें शिकार बने। इसके बाद समरविले ने अकिला धनंजय को पैवेलियन भेज दिया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.