स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी पुतिन ने

( 3736 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Aug, 19 05:08

स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी पुतिन ने

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति राम नाथ को¨वद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। राष्ट्रपति कार्यालय ‘‘क्रेमलिन’ के अनुसार पुतिन ने अर्थव्यवस्था और विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सफलता, समृद्ध संस्कृति और विश्व में प्राप्त सम्मान के लिए भारत की सराहना की है। पुतिन ने कहा कि भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी दिन-ब-दिन मजबूत हो रही है। उन्होंने विास व्यक्त किया कि क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय समस्याओं का समाधान निकालने की दिशा में दोनों देश मिलकर काम करेंगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.