भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक मंगलवार को संपन्न

( 3160 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Aug, 19 10:08

प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य

भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक मंगलवार को संपन्न
भारतीय जनता पार्टी  सदस्यता अभियान को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक मंगलवार दोपहर 3:00 बजे मंगलवाड़ ओस्तवाल वाटिका में संपन्न हुई ,बैठक में प्रदेश के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान के समापन की तिथि को बढ़ाकर 11 अगस्त से 20 अगस्त एवं 100 सदस्य प्रति बूथ लक्ष्य को बढ़ाकर 200 सदस्य प्रति बूथ किया गया। बैठक में प्रदेश के सहसंयोजक एवं सांसद सीपी जोशी द्वारा मंडल वार सदस्यता की स्थिति वृत निवेदन सहित अभियान को गति देने एवं 200 सदस्य की लक्ष्य प्राप्ति हेतु विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की एवं आह्वान किया की भारतीय जनता पार्टी को सर्वव्यापी बनाने हेतु प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाना आवश्यक है। संगठन के जिला प्रभारी ताराचंद जैन ने सी ग्रेड बूथ पर अधिकतम सदस्य बनाने एवं जिला पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को कमजोर बूथों पर प्रवास करने का आह्वान किया। पूर्व यूडीएच मंत्री श्री चंद कृपलानी ने आगामी सप्ताह में प्रत्येक बूथ को लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान करते हुए कहा कि जब तक पदाधिकारी अपने बूथ पर 200 सदस्य का लक्ष्य प्राप्त नहीं करेगा तब तक उसे सक्रिय सदस्य नहीं माना जाएगा एवं चित्तौड़गढ़ जिले को राजस्थान में प्रथम स्थान पर लाने का आह्वान किया सदस्यता जिला संयोजक मिट्ठू लाल जाट ने बैठक के प्रारंभ में बैठक के विषय एवं भूमिका पर चर्चा करते हुए, प्रदेश बैठक में प्राप्त निर्देशों की चर्चा की बैठक के उपरांत भाजपा जिला अध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने आभार व्यक्त करते हुए अभियान को गति देने का आह्वान किया ,बैठक में संचालन जिला सहसंयोजक श्रवण सिंह राव ने किया, बैठक में स्वागत उद्बोधन विधायक बड़ी सादड़ी ललित ओस्तवाल ने स्वागत करते हुए बड़ी सादड़ी के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया कि जिले में अब तक बड़ी सादड़ी में सर्वाधिक सदस्यता हुई। बैठक में कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला प्रमुख लीला जाट, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, सुरेश धाकड़ ,जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत, सहित जिले भर के जिला पदाधिकारी, विधानसभा संयोजक ,मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री ,सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक एवं सहसंयोजक, अभियान के मॉनिटरिंग प्रमुख सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 
 
 

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.