चांदी का भाव 2,000 रपए के उछाल

( 7616 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Aug, 19 09:08

चांदी का भाव 2,000 रपए के उछाल

स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी का भाव 2,000 रपए के उछाल के साथ 45,000 रपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। दूसरी ओर सोने की कीमत 100 रपए की हानि के साथ 38,370 रपए प्रति 10 ग्राम रह गई।अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं उठाव बढ़ने के अलावा मजबूत नियंतण्र रुख के चलते प्रमुख तौर पर चांदी की कीमतों में तेजी आई है। विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख ने चांदी की कीमतों में तेजी पैदा की है। नियंतण्र स्तर पर न्यूयार्क में सोने का भाव 1,520.37 डालर प्रति औंस जबकि चांदी का भाव 17.32 डालर प्रति औंस रहा। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 100-100 रपए की गिरावट के साथ क्रमश: 38,370 रपए और 38,200 रपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सोने की गिन्नी का भाव भी 200 रपए की तेजी के साथ 28,800 रपए प्रति आठ ग्राम पर बंद हुआ।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.